जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतरने की मांग को लेकर विभिन्न बस्तियों में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया. क्षेत्र में पानी का लेयर 600 फीट से नीचे चले जाने के कारण लगभग 2 लाख जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है. (नीचे भी पढ़े)
जिला प्रशासन तत्काल 30 टैंकरों के माध्यम से जुस्को, तारापुर कंपनी, यूसीआइएल कंपनी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से टैंकर उपलब्ध कराकर बागबेड़ा, किताडीह, घाघीडीह हरहरगुड्डू, गांधीनगर,रामनगर,पश्तो नगर, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 21 पंचायत के 113 गांव और रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों में तत्काल टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाए क्योंकि सभी सरकारी बोरिंग सूख गए हैं. डीप बोरिंग से पानी देना बंद हो गया है.(नीचे भी पढ़े)
बूंद बूंद पानी के लिए जनता तरस रही है. इस कार्य को अविलंब जिला प्रशासन टैंकर उपलब्ध कराकर यहां की जनता को पानी मुहैया कराऐ. इस प्रदर्शन में विनोद राम, दीपक दांगी, राजू शर्मा, संगीता शर्मा, मुनीलाल शर्मा, अशोक रजक, कन्हैया चौधरी मुन्नी बाई अनीता देवी राजेश प्रसाद लखन कुमार रितेश सिंह अखिलेश कुमार एवं सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे.














