जमशेदपुर : हिन्दू नव वर्ष उत्सव समागम विक्रम संवत् 2082 के उपलक्ष्य में हिन्दू नव वर्ष उत्सव समिति जमशेदपुर के द्वारा इस वर्ष भी दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम बिष्टूपुर स्थित राम मंदिर में तय किया गया है. तय कार्यक्रम के तैयारी की समीक्षा बैठक संध्या 7 बजे बिष्टूपुर राम मंदिर में समिति के संरक्षक नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ सदस्यों के साथ हुई. हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति पिछले 12 वर्षों से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का सफल आयोजन करते आ रही है.(नीचे भी पढ़े)
समिति के सदस्यों के द्वारा यह तय किया गया कि कल के कार्यक्रम में 5100 मिट्टी के दीया जलाएं जाएंगे. कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर के गणमान्य पुरोहितों के द्वारा मंत्रोच्चार एवं पूजा विधि विधान के साथ की जाएगी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा आरती की जाएगी एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर के विभिन्न संस्थाओं के साथ साथ लगभग 2 हज़ार सनातनीयों को आमंत्रित किया गया है और इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ सफल बनाने का निश्चय किया गया है। आज की बैठक में समिति के संयोजक निरंजन पांडेय के साथ सभी मुख्य सदस्य राजपति देवी, बलवीर पांडे, दिलीप गोयल, राजू सिंह, राजेश मोहंती, ज्योति दुबे, अनिमेष सिन्हा एवं राजेश सिंह शामिल हुए.














