
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ऑटो चालक सोनू दास ने इंसानियत की मिशाल पेश की है. सोनू ने अपने ऑटो में छूटे एक महिला के मोबाइल को वापस किया. सोनू ने बताया कि बर्मामाइंस निवासी श्वेता कुमारी साकची ऑटो स्टैंड के पास से बर्मामाइंस के लिए बैठी थी. ऑटो स्टैंड में बैठने के बाद वह बर्मामाइंस के डेनलॉप मैदान के पास उतर गई. थोड़ी देर बाद उसने देखा की ऑटो में महिला का मोबाइल छूट गया है. उसने मोबाइल को अपने पास सुरक्षित रख लिया. इधर महिला के परिचित ने मोबाइल पर फोन किया तो उसने उसे साकची स्टैंड बुलाया और उसका सत्यापन कर मोबाइल उसे सौंप दिया.






