
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए व्यापारी लड्डू मंगोटिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. लड्डू मंगोटिया को जुगसलाई थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में कोर्ट में सुनवाई की गई जिसके बाद उसकी जमानत याचिका को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एसआर तिग्गा की अदालत ने खारिज कर दी. रेलवे ठेकेदार लड्डू मन गोतिया के खिलाफ हरियाणा के व्यवसाई हजारी सिंह प्रजापति ने धोखाधड़ी का एक मामला जुगसलाई थाना में दर्ज कराया था. जब लड्डू मंगोटिया बिष्टुपुर होटल अलकोर के मामले में जेल भेजा गया तब उसके इस पुराने मामले में भी कोर्ट में पेशी कराई गई. इस मामले में लड्डू मंगोटिया के पक्ष में पूर्व के पुलिस अफसरों ने काफी सहयोग किया था और एक चार्जशीट फाइल कर पुलिस ने कार्रवाई की इतिश्री कर दी थी. लेकिन व्यापारी हजारी सिंह प्रजापति लड्डू मंगोटिया को जेल भेजने के लिए एड़ी चोटी लगाए हुए था. इस बीच होटल अलकोर का मामला आया जिसके बाद लड्डू मंगोटिया बुरी तरह इस मामले में भी फंस गया. अब उसको उच्च न्यायालय में जाकर जमानत की अर्जी देनी होगी.














