
जमशेदपुर : मुहर्रम और दुर्गा पूजा को देखते हुए जमशेदपुर में अफवाह फैलाने वाले सक्रिय हो चुके है. इससे बचने की जरूरत है. इसको लेकर सावधानी जरूरी है. ऐसा ही बागबेड़ा इलाके में फिर से देखने को मिला. बागबेड़ा इलाके में 3 दिनों के बाद एक बार फिर से गोली चलने की अफवाह इलाके में उड़ाई गई. घटना की जानकारी पाकर बागोड़ा थानेदार काफी परेशान हुए. अपने स्तर से पूरे मामले की जांच की लेकिन कहीं सूचना में सिर पर नहीं था. थाना प्रभारी मदन शर्मा ने साफ किया कि किसी ने अफवाह उड़ाई है. फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं घटी है.
तीन दिनों पूर्व भी उड़ा था अफवाह
बागबेड़ा इलाके में 3 दिनों पूर्व भी किसी ने फायरिंग की अफवाह उड़ाई थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहां जाने के बाद पुलिस को पता चला कि जगन्नाथपुर में किसी तरह की घटना नहीं घटी है. इसके बाद पुलिस ने पुलिस कंट्रोल को स्पष्ट किया कि फायरिंग जैसी घटना नहीं घटी है.



