जमशेदपुर : आइसीएआइ (द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) की सीआइआरसी की जमशेदपुर शाखा द्धारा शुक्रवार को साकची स्थित एक होटल (दे हमराय) में “संहिता – सिद्धांतों के साथ आचरण का सामंजस्य” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. सेमिनार में तीन प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया जिनमें आयकर विधेयक 2025, गैर-कॉर्पोरेट संस्थाओं के वित्तीय विवरण और आचार संहिता शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर सीए नवीन खेमका ने आयकर विधेयक 2025 में आने वाले बदलावों और गैर-कॉर्पाेरेट संस्थाओं पर उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया, जबकि सीए सना बकाई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की नैतिक जिम्मेदारियों और पेशेवर ईमानदारी के बारे में विस्तार से बात की. सत्रों की अध्यक्षता सीए जगदीश खंडेलवाल और सीए गोपाल हरलालका ने की. कार्यक्रम की शुरुआत आइसीएआइ शाखा अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास के स्वागत भाषण से हुई. सीए चेतन अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा मंच का संचालन शाखा सचिव सीए ऋषि अरोड़ा ने किया. आनंद अग्रवाल, योगेश शर्मा तथा मुकुंद केडिया ने बहुमूल्य सहयोग किया. सेमिनार में शहर के करीब 150 चार्टर्ड अकाउंटेंट ने हिस्सा लिया. इस दौरान पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों की याद में सम्मान स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया. कार्यक्रम में कई वरिष्ठ सीए सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें दिलीप गोलछा, राजेश अग्रवाल, आनंद हरनाथका, पीएन शंगारी, मनीष केडिया, आदित्य जाजोदिया, धीरज प्रसाद, बिशन अग्रवाल, अजय गुप्ता, किशन चौधरी, सतबीर भाटिया, सन्नी जैन, मुकेश अग्रवाल, सरोज कांत झा, गोविंद अग्रवाल तथा अन्य शामिल थे.



