
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना डैम के पास रविवार को मिले शव को पहचान पुलिस ने कर ली है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बोटा के जीराडूंगरी निवासी 35 वर्षीय लोदरा टुडू के रूप में की गई. लोदरा को पहचान इसके परिजनों ने शव देखकर की. मृतक मजदूरी करता था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह हर दिन की तरह सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला पर शाम को वापस नहीं आया. परिजनों ने रात भर उसकी खोज की पर उसका कोई अता पता नहीं था. इधर पुलिस ने परिजनों ने बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दे कि डिमना डैम के पास से एक शव को बरामद किया गया था. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी. धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी.





