
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आबकारी विभाग ने सोमवार को जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्र के निर्देश पर एनएच 33 स्थित लाइन होटलों और ढाबों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. आपको बता दें इसको लेकर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम गठित की गई थी जिनके द्वारा भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त की गई है है. साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. उधर आबकारी विभाग द्वारा किए गए इस कार्रवाई के बाद ढाबा और होटल मालिकों में हड़कंप मच गया टीम ने चाकुलिया थाना अंतर्गत भालुकबिंदा एवं जामडोला, धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित महुलीशोल तथा घाटशिला थाना अंतर्गत ऊपर पावड़ा में अवैध शराब बिक्री स्थल एवं एनएच स्थित होटल-ढाबों में तलाशी सह छापामारी के क्रम में चार व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया. इस दौरान विभाग ने 21.975 लीटर विदेशी शराब, 5.25 लीटर किंग्सगोल्ड व्हिस्की, जो झारखंड में प्रतिबंधित है. 18. 25 लीटर बीयर और लगभग 30 लीटर महुआ जप्त किया है. वही विभाग द्वारा किए गए इस औचक छापेमारी में चाकुलिया के जामडोला से कार्तिक सिंह, घाटशिला के ऊपर पावड़ा से तारापदो गोराई, भालूबिंदा से प्रफुल्ल महतो और धालभूमगढ़ के महुलीसोल से रिंकू दास नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.




