
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर पोटका थाना अंतर्गत पिछली गांव एवं द्वारसिनी में 02 अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया. एक अन्य छापामारी में परसुडीह थाना अंतर्गत बड़ा गदड़ा से 01 व्यक्ति को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. 02 अवैध शराब चुलाईकर्ताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया. जब्त उत्पादों में 400 किलो जावा महुआ, 70 लीटर महुआ शराब, 9 लीटर विदेशी शराब, 12 पीस रॉयल सेलीब्रेशन स्पेशल विस्की अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाला शराब बरामद किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

होली को देखते हुए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है. यह अभियान अभी जारी रहेगा. जिला पुलिस और प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई लगातार की जारही है ताकि अवैध शराब की बिक्री को रोकी जा सके और गरीब और युवाओं को इससे बचाया जा सके.





