जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत किताडीह माखन गली, कम्युनिटी सेंटर के समीप एक 14-15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. वारदात की भनक लगते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय सहायता और आवश्यक प्रक्रिया के लिए भेजा है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है और फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की विस्तृत छानबीन जारी है.







