जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब में गुरुवार शाम एक व्यक्ति के छलांग लगाने की खबर आ रही है.जानकारी के अनुसार व्यक्ति तालाब के पास पहुंचा और वहां मौजूद कुछ बच्चों से बातचीत की. उसने बच्चों से अपने परिवार के सदस्यों का मोबाइल नंबर नोट करने को कहा. बच्चों ने उसका नंबर नोट किया. इसके कुछ ही देर बाद व्यक्ति ने अपनी चप्पल उतारी और तालाब में छलांग लगा दी.व्यक्ति के तालाब में कूदने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. (नीचे भी पढ़े)

बताया जा रहा है कि तालाब में कूदने के बाद व्यक्ति की ओर से किसी तरह की हलचल दिखाई नहीं दी.फिलहाल व्यक्ति तालाब में क्यों कूदा और घटना के पीछे क्या वजह है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मौके पर पुलिस मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक व्यक्ति को तालाब से बाहर निकालने के लिए किसी तरह का रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया गया था. मामले में आगे की जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.




