• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 24, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur incident- कमलपुर में आम तोड़ने चढा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, लगा झटका, पेड़ से गिरकर हुई मौत, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

jamshedpur incident- कमलपुर में आम तोड़ने चढा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, लगा झटका, पेड़ से गिरकर हुई मौत, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाका कमलपुर थाना अंतर्गत हुड़ूम्बिल गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय कार्तिक प्रमाणिक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.जानकारी के अनुसार, कार्तिक प्रमाणिक गांव के समीप सड़क किनारे स्थित एक आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़े थे. इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया. करंट के झटके से वह पेड़ से नीचे गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.मृतक की पत्नी अष्टमी प्रमाणिक ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ पेड़ के नीचे खड़ी होकर आम एकत्रित कर रही थीं. तभी अचानक करंट लगने से कार्तिक नीचे गिर पड़े. परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. ग्रामीण फटीक महतो ने बताया कि कार्तिक ने इसी वर्ष अपनी बेटी की शादी की थी. (नीचे भी पढ़े)

आषाढ़ी के अवसर पर बेटी के घर आम और कटहल भेजने के लिए वह गांव के एक व्यक्ति के पेड़ पर आम तोड़ने गए थे, लेकिन यह खुशी का अवसर पलभर में मातम में बदल गया.
घटना की सूचना मिलते ही कमलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. बताया जाता है कि कार्तिक प्रमाणिक बेहद गरीब परिवार से थे और गांव में हजामत बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि काश्मार फीडर से हुड़ूम्बिल गांव होकर गुजरने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन कई पेड़ों से सटी हुई है, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है. उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा बिजली विभाग से तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur sincere effort achieves the goal : मीडिया के असर और इन्दर सिंह इन्दर के प्रयास ने आखिरकार ढूंढ़ निकाला मृतक का परिवार, अब पत्नी को मिल सकेगा मुआवजा
खबर

Jamshedpur sincere effort achieves the goal : मीडिया के असर और इन्दर सिंह इन्दर के प्रयास ने आखिरकार ढूंढ़ निकाला मृतक का परिवार, अब पत्नी को मिल सकेगा मुआवजा

August 24, 2026
jamshedpur rural- भाजपा नेत्री दुखनी सोरेन को जनसेवा व सामाजिक सक्रियता का मिला सम्मान, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड गौरव सम्मान से किया सम्मानित
खबर

jamshedpur rural- भाजपा नेत्री दुखनी सोरेन को जनसेवा व सामाजिक सक्रियता का मिला सम्मान, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड गौरव सम्मान से किया सम्मानित

August 24, 2026
jamshedpur road accident-सड़क हादसे में कामारगोड़ा निवासी व्यक्ति की मौत, सड़क पार करते समय का कार ने मारी थी टक्कर
खबर

jamshedpur road accident-सड़क हादसे में कामारगोड़ा निवासी व्यक्ति की मौत, सड़क पार करते समय का कार ने मारी थी टक्कर

August 24, 2026
Next Post
West singhbhum railway drone servilance : चक्रधरपुर में नक्सल प्रभावित रेलखंडों पर आरपीएफ ड्रोन से कर रही निगरानी, क्षेत्र में रेल संपत्तियों व यात्रियों की कड़ी सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

West singhbhum railway drone servilance : चक्रधरपुर में नक्सल प्रभावित रेलखंडों पर आरपीएफ ड्रोन से कर रही निगरानी, क्षेत्र में रेल संपत्तियों व यात्रियों की कड़ी सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

Jamshedpur arpan parivar blood donation : अर्पण परिवार के 11वें शिविर में रिकार्डतोड़ 1068 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की संस्था की सराहना, शिविर में पहुंचे शहर के अनेक नेता व पदाधिकारी  

jamshedpur bjp-भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण पर मंथन

jamshedpur bjp-भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण पर मंथन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 24th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 24 अगस्त 2026

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

Tatanagar rpf and grp success-टाटानगर आरपीएफ व जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

Tatanagar rpf and grp success-टाटानगर आरपीएफ व जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

Jamshedpur united club workers union election : राकेश्वर पांडे यूनाइटेड क्लब कर्मचारी यूनियन के पुनः अध्यक्ष बने, कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से किया चयन

jamshedpur bjp- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के सामाजिक समरसता के संदेश के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के ‘कलश वंदन अभियान’ का हुआ आगाज, 28 मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र माटी युक्त कलश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News