
जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर स्थित कुलुपटांगा निवासी बलराम गागराई खाना बनाने के दौरान झुलस गए. इधर घटना के बाद परिजनों ने आनन- फानन में आग पर काबू पाया और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बलराम की पत्नी मंजू गागराई ने बताया कि वे लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते है. मंगलवार की सुबह बलराम खाना बनाने के लिए लकड़ी के चूल्हे में केरोसिन डालकर लकड़ी आग लगा रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
जैसे ही उन्होंने आग लगाया आग से उठी लपटों ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें बलराम की कपड़ों में लग गई. वह चिल्लाने लगा तो आस पास के लोग आग बुझाने दौड़े. जब तक आग बुझी तब तक बलराम काफी झुलस गया था. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.






