जमशेदपुर : जमशेदपुर में निकलने वाले भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर 27 जून को जमशेदपुर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पियुष पांडेय और ट्राफिक डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से यह बदलाव का आदेश दिया गया है. इसके तहत बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग से लाइट सिग्नल छगनलाल होते हुए रीगल गोलचक्कर तक आने जाने वाले दोनों सड़क बंद रहेंगे. वोल्टास की ओर से साकची की ओर जाने वाले वाहन खरकई, मैला टंकी होते हुए तुलसी भव़ से होते हुए बिष्टुपुर होटल सोनेट होते हुए धातकीडीह हरिजन बस्ती, धातकीडीह टीओपी, लोयोला स्कूल होते हुए लोयोला लाइट सिग्नर से जुबिली पार्क होते हुए साकची की ओर जायेंगे. साकची की ओर से जुगसलाई की ओर जाने वाले वाहन रीगल गोलचक्कर होते हुए तुलसी भवन, मैला टंकी, खरकई, वोल्टास बिल्डिंग होते हुए जुगसलाई की ओर जायेंगे. गोलमुरी की ओर से साकची, बिष्टुपुर आने वाले वाहन जेएनएसी चौक होते हुए नया रोड होते हुए साकची करीम सिटी कॉलेज गोलचक्कर होते हुए बिष्टुपुर की ओर चला जायेगी.(नीचे भी पढ़े)
मानगो की ओर से बिष्टुपुर जुगसलाई जाने वाली वाहन मैरिन ड्राइव होते हुए बिष्टुपुर जुगसलाई की ओर जायेगी. मानगो हनुमान मंदिर से मानगो चौक होते हुए जब डिमना चौक की ओर जाएगी. उस दौरान साकची की ओर से आने वाली वाहनों को मानगो चौक से मानगो थाना होते हुए पारडीह चौक की ओर डाइवर्ट किया जायेगा और रथ यात्रा जब डिमना चौक से ट्रांस्पोर्ट नगर होते हुए मानगो राजस्थान भवन आयेगी, उस दौरान डिमना चौक की ओर से आने वाले वाहनों को डिमना चौक से रोक दिाय जायेगा और डिमना चौक से पारडीह चौक की ओर डाइवर्ट किया जायेगा और पारडीह चौक से मानगो चौक की ओर डाइवर्ट रुट किया जायेगा. सुंदरनगर की ओर से साकची और बिष्टुपुर आने वाले वाहन करणडीह चौक होते हुए घाघीडीह जेल, पानी टंकी होते हुए मजार से केंद्रीय विद्यालय होते हुए चाईबासा बस स्टैंड होते हुए रेलवे स्टेश़ की ओर जायेगी. दोपहिया वाहन मंदिर के बगल वाली गली होते हुए मजार से केंद्रीय विद्यालय होते हुए चाईबासा बस स्टैंड होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर जायेगी. वर्तमान में चल रहे नो इंट्री के समय में 27 जून को आंशिक संशोधन करते हुए नो इंट्री का समय दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक की गयी है. रथ यात्रा समापन के बाद नो इंट्री समय सारिणी पूर्व की भांति लागू रहेगी. सभी पुलिस निरीक्षक सह यातायात थाना प्रभारी अपने अपने यातायात क्षेत्र में रथ यात्रा के दौरान आने वाले एंबुलेंस वाहनों की आगमन और गमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करने को कहा गया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, मानगो, परसुडीह थाना और सभी संबंधित यातायात थाना प्रभारी इस आदेश का अनुपालन करेंगे, ऐसा आदेश दिया गया है.



