जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने संगठन का विस्तार करते हुए तीन पदों पर घोषणाएं की है. जमशेदपुर के कदमा निवासी पूर्व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह को जद(यू) का जिला सचिव मनोनीत किया है. इसके साथ ही कदमा रामजन्मनगर निवासी दिनेश कुमार सिंह को जद(यू) श्रमिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. बारीडीह निवासी पूर्व भाजमो नेता विजय राव को जद(यू) क्रीडा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि ये तीनों नवमनोनीत पदाधिकारी काफी लंबे समय से राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन करते आ रहे हैं. क्षेत्र में इनकी सक्रियता लगातार जारी है. तीनों नेताओं के जद(यू) में शामिल होने के बाद पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है. श्री श्रीवास्तव ने विश्वास जताया की तीनों पदाधिकारी पूर्ण समर्पण और निस्वार्थ भाव से संगठन हित में कार्य करेंगे और संगठन को पूर्वी सिंहभूम जिला में और अधिक सशक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे.



