रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:चक्रधरपुर के प्रसिद्ध कोचिंग संस्था स्मार्ट क्लासेस में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मैट्रिक टॉपरों को सम्मानित किया गया. संस्था से राजू हाइबुरु व सुषमा बेसरा 500 में से 476(95.2%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉपर रहे. इसके साथ ही शहर के चार प्रमुख स्कूल टॉपर इसी संस्था से रहे, जिनमें सोएब खान महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, ज़िकरा इकबाल उर्दू टाउन उच्च विद्यालय, मनीषा कुमारी राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय एवं शुभम कुमार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से टॉपर रहा. (नीचे भी पढ़े)
संस्था के अन्य टॉपर इस प्रकार है तनुश्री कुमारी 472 अंक, ज़िकरा इकबाल 471 अंक, नबिका नसीम 468 अंक, अनीश गागराई 466 अंक, कैटरीना प्रसाद 460 अंक, बरीरा नाज़ 460 अंक, सोम लुहा 459 अंक, गुरुदेव सिंह 457 अंक, सोएब खान 452 अंक, हदीसा फातमा 452 अंक, सृष्टि गुप्ता 450 अंक, और आरिफा नाज़ 450 अंक प्राप्त किए. शिक्षक रिज़वी आलम ने कहा कि संस्था का परिणाम शत् प्रतिशत रहा. कुल 176 विद्यार्थियों में से 165 ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय शिक्षक रिज़वी आलम, सुशील महतो व मो सरफराज को दिया.



