
जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष विश्राम प्रसाद के नेतृत्व में गदड़ा में एक दिवसीय धरना दिया गया। बताया गया कि गोविंदपुर से गोलपहाड़ी तक की जर्जर सड़क एवं सड़क पर नीर निर्मल परियोजना के पानी रिसाव को लेकर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन उप पर संज्ञान नहीं लिये जाने के कारण बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। (नीचे भी पढ़ें)

धरना में जनता दल यूनाइटेड के अलावा ग्रामीण, महिलाओं और विभिन्न दल के लोग शामिल थे। धरना का नेतृत्व कर रहे विश्राम प्रसाद ने कहा कि अभी भी अगर प्रशासन इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं होता है, इस सड़क को पूर्णत: बंद कर दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। धरना में जितेन्द्र कुमार महानगर जमशेदपुर, अशोक कुमार महानगर जमशेदपुर, आरएन दास, जेना जामुदा, विश्वनाथ प्रसाद, रंजन प्रताप, दिनेश भगत, एनके झा, एसएन भगत, अंशु देवी, मनोरमा देवी, भारती गौरी, पूजा देवी, प्रतिमा देवी, रेखा देवी व अन्य शामिल हुए।





