
जमशेदपुर : मध्य विद्यालय करनडीह में शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, अंचल-जमशेदपुर टू का सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ. इसमें सर्वसम्मति से शिवजी सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रदीप कुमार मंडल को संरक्षक चुनाव गया. इसमें 15 पदों के अलावा 13 कार्यकारिणी सदस्य, 3 जिला प्रतिनिधि और एक राज्य प्रतिनिधि का चुनाव हुआ. चुनाव में इंद्र कुमार मुर्मू को वरीय उपाध्यक्ष, राजेश कुमार झा, सरोजिनी चांपिया, अरुण कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, बागुन पातर को सचिव, दिलीप कुमार झार को संयुक्त सचिव, पार्थ कुमार सरकार को कोषाध्यक्ष, अंजनी कुमार को मीडिया प्रभारी, नैंसी सोय को अंकेक्षक और कुमार दुर्गा शंकर को कार्यालय सचिव चुना गया. इनके अलावा सुशील माझी, रेखा मुर्मू, उषा हेंब्रम, गुडरा टुडू, शांति सोर्न, मेनका कुमारी, धनंजय गुप्ता, लुसी जयंती तिर्की, उदय कुमार सिंह, अरुणा टोप्पो, सुनीता बारला, राजीव कुमार सिंह, अरूंती कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है. जबकि दीपक कुमार सिंह, रंजीत झा, दीपाली सेन को जिला प्रतिनिधि तथा अमरेंद्र यादव को राज्य प्रतिनिधि चुना गया है. चुनाव पर्यवेक्षक सनाराम बानसिंह और चुनाव पदाधिकारी राजेंद्र कर्ण की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव में मुख्य अतिथि संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, विशिष्ट जिला अंकेक्षक टिप्रू तियु, पीथो सोरेन उपस्थित थे. इसमें 218 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.











