
जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में कदमा मंडल का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। पहले दिन प्रशिक्षण शिविर को भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ किया. उद्घाटन सत्र मे पूर्व जिला अध्यक्ष ब्राह्मदेव नारायण शर्मा, जिला के उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा उपस्थित थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने की। प्रथम सत्र में अभय सिंह ने भाजपा के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष और जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी रहे देवेन्द्र सिंह, तृतीय सत्र में अनिल मोदी, चतुर्थ सत्र में मिथिलेश सिंह यादव, पंचम सत्र में चितरंजन वर्मा और षष्ठम सत्र में झारखण्ड के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी अपने सम्बोधन में मंडल के कार्यकर्ताओं की सराहना की और सभी से बूथ स्तर पर कार्य करने को कहा। अध्यक्षीय भाषण मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने दिया और संचालन महामंत्री अजय झा ने किया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव शर्मा, वरिष्ठ नेता असीम दास, महानगर उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, राजकुमार सिंह लोधी, रंजीत पंडित, भोला शर्मा, प्रेम कुमार, अंजन सरकार, नरेश सिंह, शोभा श्रीवास्तव, लोकनाथ त्रिपाठी, कार्तिक गोप, विरेन्द्र सिंह गुटर, कमल कुमार, संजय शर्मा, प्रकाश कुमार, केएन ओझा, संतोष सिंह, रमेश बास्के, कृष्णा प्रसाद, विक्की यादव, अविनाश महंती, प्रीति पंडा, खुशी ओझा, निर्मला देवी, सपना, बबली देवी, मीना प्रसाद, संगीता सिंह, तपन कर्मकार, आनंद सिंह, बेंजी पाल, रीना सरदार, रवि सरदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




