जमशेदपुर : जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन में रहने वाले बुजुर्गो के लिए 21 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह आयोजन बुजुर्गो के हित में गठित सामाजिक संस्था जीवन ज्योति के बैनर तले दिन के 10 बजे से आरम्भ किया जायेगा. यह निर्णय काशीडीह सामुदायिक भवन मे जीवन ज्योति की एक विशेष बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता डाक्टर अरुण कुमार कर रहे थे. बैठक में मौजूद संस्था के महासचिव मनोज मिश्रा ने बताया कि 21 अगस्त को पूरी दुनिया में बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी अवसर पर आश्रम में रहने वाले बुजुर्गो के लिए स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. एमजीएम के पूर्व अधीक्षक एवं जीवन ज्योति के अध्यक्ष डाक्टर अरुण कुमार के देख रेख मे बुजुर्गो का स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम संचालित होगा, जिसमे वे स्वयं भी मौजूद रहकर इलाज करेंगे. आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदो को निःशुल्क दवा भी प्रदान किया जायेगा. बैठक में अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे, जिसमे डाक्टर अरुण कुमार, मनोज मिश्रा सहित रवि शंकर, महेश चौबे, आर एस मिश्रा, विजय शर्मा, प्रेम लाल साहू, ज्योति उपाध्याय, रश्मि सिन्हा, एल बी प्रसाद, बीके दास सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे.











