जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के साकची स्थित संपर्क कार्यालय में शनिवार को पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के नव नियुक्त अध्यक्ष विक्टर सोरेन एवं तमाम पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सिमरन भाटिया ने साथियों के साथ उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा. इस मौके पर कैफ अंसारी, आलोक शर्मा, रौशन सोनकर, आयुष कुमार आदि सहित अन्य अनेक लोग उपस्थित रहे.







