जादूगोड़ा : पोटका के बड़ा सिकदी स्थित पर्यावरण चेतना केन्द्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार की अगुआई में जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर कापड़ गादी घाट स्थित धूमकुड़िया भवन में आदिवासी स्वशासन व पेसा नियमावली पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. इसमें सिद्धेश्वर सरदार, हरीश सिंह भूमिज, जय पाल सिंह व बसंती सरदार समेत अन्य भूमिज समाज के वक्ताओं ने पेसा कानून पर विस्तार से चर्चा की. पेसा कानून में मिले अधिकार, ग्राम सभा को प्रदत्त अधिकार, समेत 1996 के केंद्रीय कानून व बाद में राज्य सरकार के पेसा कानून में ग्राम सभा को मिले अधिकारों, विकास के काम, खर्चे पर निगरानी, भू अर्जन से पूर्व परामर्श की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई. समारोह के अंत में पर्यावरण चेतना केन्द्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार ने आदिवासियों की पारंपरिक व्यवस्था को जीवंत रखने का आह्वान किया ताकि उनकी पहचान बची रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में जयपाल सिंह सरदार, सिगो सरदार, विमला सरदार, गोपाल किस्कू, अनीता कुमारी, प्रियंका मुंडा, गोपाल किस्कू, बसंती सरदार, हरि सिंह भूमिज, गौरी सरदार, रामेश्वर सरदार समेत दर्जनों महिल- पुरुषों ने हिस्सा लिया.







