
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पत्रकार श्याम झा के पिता जगन्नाथ झा (68) की शनिवार सुबह ट्रेन से कटने से मौत हो गई. जगन्नाथ झा हर सुबह की तरह शनिवार को भी घर से टहलने के लिए निकले थे. इधर काफी देर तक नहीं लौटने पर पर परिजन उन्हें खोजने बाहर निकले तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई. श्याम झा किसी काम से शहर से बाहर गए हुए हैं. उन्हे घटना की सूचना दी गई. सूचना पाकर वे भी शहर के लिए रवाना हो गए हैं. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव को पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रख दिया गया है. रविवार को गदड़ा स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी.



