
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 20 के मध्य बंटवारे के संबंध में बस्तीवासी जुगसलाई नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी जेपी यादव को पहला दावा आपत्ति दर्ज किया. इसमें आपत्ति दर्ज करते हुए लिखा गया है कि वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 20 के मध्य, जो सीधी रेखा खींची गई है, जो जैन मंदिर के बगल से दर्शाया गया है जबकि वर्तमान समय में ऐसा कोई भी सीधा रोड या गली जैन मंदिर के बगल से तेजाब नाला तक नहीं गया है. बीच में कई लोगों का घर पड़ता है जबकि यह सीधी रेखा समझ मे नहीं आ रही है. इसमें सुधार की जरूरत है इसीलिए इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए समझाने की कृपा की जाए. विशेष पदाधिकारी ने कहा कि इस विषय में जांच की जाएगी. ज्ञापन देने में स्थानीय समाजसेवी कृष्ण सिंह, अमर तिवारी, सुनील कुमार सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे. गौरतलब है कि जमशेदपुर के मानगो और जुगसलाई नगरपालिका एरिया में नगर निकाय का चुनाव किया जाना है. इसके लिए चौहद्दी तय की गयी है और इस पर 15 जुलाई तक के लिए आपत्ति मंगायी गयी है. यहीं वजह है कि इसको लेकर आपत्तियों को जमा कराया जा रहा है.




