
जमशेदपुरः जमशेदपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय विपिन बिहारी प्रसाद की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई. पुण्युतिथि पर बोकारो स्टील पार्क में वृक्ष लगाया गया. इसके साथ ही एक मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया. स्वर्गीय विपिन बिहारी प्रसाद जमशेदपुर के मजदूर रिक्शा चालक के मसीहा माने जाते थे. मौके पर अशोक श्रीवास्तव, गौरी शंकर, ललन सिंह, मैनेजर सिंह व अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे.












