जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के ग्वालापाड़ा रोड निवासी मोहम्मद शाहील अहमद और उनके छोटे भाई शाहिद अहमद पर हुए कातिलाना हमले के मामले में आरोपी मोहम्मद मुमताज उर्फ चांद, मोहम्मद सिराज, बेबी खातून उर्फ शहनाज और आसिफ अली खान को गुरुवार को जमशेदपुर की अदालत ने साक्ष्य अभाव में बरी कर दिया. इस मामले के अन्य एक आरोपी सैफ अली उर्फ राज की अनुपस्थिति के कारण उसके मामला को अलग करते हुए अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हैं. इस मामले की सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -2 आभाष वर्मा की अदालत कर रही हैं. मामले में सात लोगों की गवाही हुई हैं. 25 नवंबर 2014 की यह घटना है. (नीचे भी पढ़ें)
मोहम्मद शाहील अहमद के बयान पर केस दर्ज किया गया था. शाहील का कहना था कि उनकी ट्रैक्टर से चालक द्वारा जुगसलाई के इस्लाम नगर में मिट्टी गिरवाया जा रहा था. तभी मुमताज अपनी स्कूटी से आए और चालक को रास्ते में मिट्टी गिराने को लेकर गाली-गलौज और धमकी देने लगे. सूचना पर वह छोटा भाई शाहीद अहमद के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचे और स्कूटी को निकालने लगे, इस बात को लेकर दोनों के बीच बकझक होने लगा. तभी मुमताज का बेटा सैफ अली अन्य के साथ हथियार से लैस होकर आए और छोटा भाई शाहीद अहमद के पेट में गुपती घूसे दिए. उसे भी लोहे की रड से सर पर मारकर फोड़ दिए। दोनों भाई जख्मी होकर जमीन पर गिर गए, मरा हुआ सोच कर सभी वहां से भाग गए. बाद में लोगों की मदद से जख्मी भाई को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां शाहीद का इलाज हुआ.














