जमशेदपुर : जुगसलाई एवं करनडीह में शुक्रवार को भूमिगत केबुल को ऊर्जान्वित किया जायेगा. इसके चलते शुक्रवार को जुगसलाई के सभी 11 केवी फीडरों एवं करनडीह स्थित विद्युत उपकेंद्र से प्रातः 10 बजे से लेकर अपराह्न 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके कारण करनडीह,हलुदबनी, परसुडीह, नामोटोला, मकदमपुर, गोलपहाड़ी, प्रमथ नगर, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी, नया बस्ती, गाड़ाबासा, गिद्दी झोपड़ी ग्रामीण क्षेत्र, स्टेशन रोड, डिकोस्टा रोड, धर्मशाला रोड, नया बाजार, इस्लाम बस्ती, गौरीशंकर रोड आदि क्षेत्रों में इस दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. करनडीह के सहायक विद्युत अभिय़ंता ने इस संबंध में सूचना दी है.





