नई दिल्ली: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है यानी 1 जुलाई से यात्रियों का सफर महंगा हो सकता है. यह नियम भारतीय रेलवे ने एसी और नान एसी वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए है. इसमें ट्रेनों का किराये में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्साल के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी हो सकती है. नया नियम 1 जुलाई से लागू होगा. किराये में बढ़ोत्तरी को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से तैयारी की जा रही है. इसे रेल मंत्रालय के पास भेजा जा चुका है. परंतु अब तक इस प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय की मुहर नहीं लगी है. मंत्रालय की मंजूरी के बाद नया किराया लागू होगा. वहीं इससे पहले किराये में बदलाव 2020 में हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
कम दूरी वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ : यह नियम लंबी दूरी की यात्री करने वाले यात्रियों के लिए लागू होगा. 500 किलोमीटर के भीतर सफर करने वाले यात्रियों को टिकट पुराने दाम पर ही मिलेगा.
इन ट्रेनों में कीमतों की होगी बढ़ोत्तरी – रेलवे ने नान एसी मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी की है. वहीं एसी क्लास के लिए प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी. यानी अगर आप 500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे है, तो नॉन एसी में 5 रुपये और एसी में 10 रुपये ज्यादा देने पड़ सकते है. वहीं 1000 किलोमीटर के सफर पर अब एसी में 20 रुपये और नॉन एसी में 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.



