जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा सोनारी के एलआईसी ग्राउंड में आयोजित क्रॉस कंट्री ओपन दौड़ में गुरु गोविंद सिंह के छात्र एवं छात्राओं ने ट्यूलाडिंगरी कम्युनिटी सेंटर के माध्यम से क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लिया, जिसमें धावक और धाविकाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें गर्ल्स ग्रुप में चांदनी कुमारी, आरुषि सोना, सोनी कुमारी, काजल कुमारी, ऋतु कुमारी, अंजली कुमारी, रानी कुमारी, माही दास, माही प्रवीण, मुस्कान कुमारी ने अच्छा प्रदर्शन किया और बॉयज वर्ग में गणेशा मुखी, राजेश गोप, गुलशन कुमार, सौरव दास, गगनदीप सिंह, प्रियांशु कुमार, मनीष महतो, गौरव गोराई ने बेहतर प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
वही गर्ल्स में चांदनी कुमारी, आरुषि सोना और सोनी कुमारी ने ट्रॉफी अपने नाम किया. टीम के कोच बीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बधाई दिया एवम् ट्यूलाडिंगरी सेंटर के हेड संजय सिंह ने बधाई दिया. ट्रॉफी जीत के आने के बाद गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल टेल्को की प्रिंसिपल पुष्पा पांडे, स्पोर्ट्स टीचर वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं स्कूल के महासचिव संतोष सिंह ने छात्राओं को बधाई दिया.




