जमशेदपुर : भारी बारिश के कारण जमशेदपुरके जुगसलाई नगरपालिका के बाढ़ ग्रस्त इलाकों गरीब नवाज कॉलोनी समेत कई निचले इलाकों में नदी का पानी घरों में प्रवेश कर गया है. इससे जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है. निचले इलाकों लोगों को राहत केंद्र बनाये गये कब्रिस्तान हॉल में रखा गया है. (नीचे भी पढ़े)
हालत की गंभीरता को देखते हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने भी उन इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और साथ ही कब्रिस्तान हॉल पहुंच कर प्रभावित हुए लोगों से मुलाक़ात की ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा या तकलीफ का सामना न करना पड़े और हर संभव सहयोग करने की बात कही. मौके पर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाया जाए.











