रांची : सोमवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम प्रखंड अन्तर्गत रूपसान गांव में अवस्थित डुल्डु डुंगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की स्वीकृति के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है. इस विषय पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रूपसान गांव में स्थित डुल्डु डुंगरी से ही बारहभूम राज का निर्माण हुआ था. इसलिए यह एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है. जिसका उल्लेख ब्रिटिश सरकार के तत्कालीन प्रशासक ईटी डालटन ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक डिस्क्रिप्टिव एंटोमोलॉजी ऑफ बंगाल 1872 और एचएच रिस्ले ने भी अपनी प्रसिद्ध पुस्तक द ट्राइब्स एंड कास्ट्स ऑफ बंगाल के वाल्यूम वन में उसका वर्णन किया है.











