रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मंत्री चंपई सोरेन को आदिवासी कला संस्कृति भवन निर्माण के लिए पत्र सौंपा है. विधायक ने कहा कि बोड़ाम, पटमदा एवं जमशेदपर प्रखंड में कुल 24 पंचायत है, जिनमें आदिवासी कला संस्कृति भवन का निर्माण करानी है. इसमें कुईयानी पंचायत का कुईयानी गांव, कुईयानी पंचायत का मुचीडीह गांव, बोडाम पंचायत का बोडाम गांव, भूला पंचायत का भूला गांव, बेलडीह पंचायत के बेलडीह गांव, गौरडीह पंचायत के पानियादा गांव, पहाड़पुर पंचायत के आमोझार रांगागोडा गांव, बेलाजुड़ी पंचायत बरहरडीह गांव, दलदली पंचायत का कोडेया गांव, उत्तर पूर्वी गदड़ा पंचायत का गदड़ा गांव, बेको पंचायत का कुदलुंग गांव, खेडूआ पंचायत का बुरूडीह गांव, खेडूआ पंचायत का धुसरा गांव, दिधि पंचायत का दिधि गांव, कमलपुर पंचायत का चड़कपाथर गांव, हितकु पंचायत का बनाडुंगरी गांव और हितकु का केडो गांव शामिल है.




