जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद द्वारा संचालित जुगसलाई पार्क का टेंडर खत्म हो गया है. पार्क का नये सिरे से टेंडर होगा. जब तक नया टेंडर फाइनल होगा, तब तक नगर परिषद ही इस पार्क का संचालन करेगी. इस पार्क के संचालन का टेंडर 8 मई 2022 को जुगसलाई कैलाश टावर स्टेशन रोड निवासी संजय कुमार सिंह की कंपनी कैलाश स्टील को दिया गया था. दो लाख 50 हजार रुपये की लागत पर पार्क के संचालन का टेंडर दिया गया था. इस पार्क में शादी समारोह से लेकर तमाम आयोजन किया जाना था, जबकि लोगों के भ्रमण के लिए भी पार्क को दिया जाता था. इसके बदले पार्क का संचालन करने वाली कंपनी को पैसे की वसूली करनी थी, लेकिन, अब टेंडर समाप्त हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
11 मई को नगर परिषद पार्क को आवंटीधारी से हैंडओवर लिया जायेगा. इसकी जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने दी है. इसके लिए दो पदाधिकारी नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार और राजस्व निरीक्षक उमेश प्रजापति को इस पूरी कार्रवाई को संपादित करने के लिए तैनात किया गया है. गौरतलब है कि इस पार्क का टेंडर जुगसलाई नगर परिषद की ओर से दिया गया था. इसके संचालक संजय कुमार सिंह की ओर से वहां पार्क का संचालन किया गया था. लेकिन अब अवधि समाप्त हो गयी है तो उनसे यह पार्क ले लिया गया है. अभी जब तक टेंडर फाइनल नहीं होता है, तब तक इसका संचालन जुगसलाई नगर परिषद की टीम करेगी.







