
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस हरिजन बस्ती में रंजीत सिंह उर्फ चंडी के हत्यारे आजाद मुखी उर्फ चट्टान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आजाद ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल किया है. चट्टान ने पुलिस को बताया कि खैनी मांगने के बाद हुए विवाद में उसने रंजीत की हत्या कर दी. वह नशे की हालत में था तभी उसके पास से रंजीत गुजर रहा था. वह रंजीत से खैनी मांगने लगा तो रंजीत उससे उलझ गया. रंजीत ने उसे गाली दी जिसके बाद उसने रंजीत को धक्का दिया. रंजीत सड़क पर गिरकर घायल हो गया. इसी बीच उसने पास रखे पत्थर से रंजीत का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. वह रंजीत को नही जानता और न ही वह रंजीत से इससे पहले कभी मिला था. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




