
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत घोड़ा चौक के पास खरकाई नदी में नहाने के दौरान डूबे सूरज प्रमाणिक का शव रविवार की सुबह घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर नदी के किनारे से ही मिला. सुबह नदी किनारे बच्चे का शव दिखने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. हालांकि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया. बता दें कि शनिवार कि दोपहर बागे बस्ती के चार बच्चे नदी में नहा रहे थे. इसी बीच सूरज प्रमाणिक नदी के तेज बहाव में बहने लगा. उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा गोपाल नदी के बहाव में गया पर वो भी तेज बहाव में बहने लगा. पास ही नहा रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी तो लोगों ने किसी तरह गोपाल को बचा लिया, पर सूरज नदी के तेज बहाव में बह गया था.












