
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रायबसा प्राथमिक विद्यालय की आदिवासी शिक्षिका राधी पूर्ति के साथ बदसलूकी और द्वितीय सेवा पुस्तिका के एवज में घूस मांगे जाने के मामले को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अब खुलकर शिक्षिका के समर्थन में उतर गया है. रविवार को संघ शिक्षिका के समर्थन में वर्चुवल धरना देकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का नंदकुमार पात्र के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की. जानकारी देते हुए संघ के जिला महामंत्री मानिक प्रसाद सिंह ने बताया, कि मामले को साजिश के तहत रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है. अगर शिक्षिका को इंसाफ नहीं मिला, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है, कि रायवासा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका राधी पूर्ति ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर द्वितीय सेवा पुस्तिका के एवज में अपने आदेशपाल के माध्यम से घूस मांगने का आरोप लगाया है. साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर अपने साथ दुर्व्यवहार करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का भी आरोप लगाया है. वैसे शिक्षिका द्वारा जिले के एसपी और आदित्यपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. बावजूद इसके अब तक कोई कार्यवाई नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी है. वही शिक्षिका ने मामले से एससी/ एसटी आयोग को भी अवगत कराया है.












