जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू पारडीह चौक स्थित काव्याप्ता ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. 10वीं और 12वीं में अधिकांश बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये है. 10वीं की परीक्षा में कुल 83 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिसका परिणाम शत प्रतिशत रहा. वहीं औसत स्कोर 77.02 फीसदी रहा. टॉप थ्री में राबिया तब्बसुम 94.2 फीसदी, मो हुजौफा बेग ने 93.4 और निलाशु पालित ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त किये. (नीचे भी पढ़ें)
12वीं साइंस में शत प्रतीशत बच्चों का परिणाम रहा, जहां औसत रिजल्ट 74.2 फीसदी रहा. थॉप थ्री में शमरीन काजमी 87.8 फीसदी, डॉली महतो 86.6 फीसदी और शेख आफताब आलम 86.2 फीसदी अंक प्राप्त किये. कॉमर्स का भी रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, जहां 75.14 फीसदी औसत अंक बच्चों ने प्राप्त किया. कॉमर्स के टॉप थ्री में रानी गोराई 95.2 फीसदी, बुशरा आजमी 94.2 फीसदी और परी गुप्ता ने 85.4 फीसदी अंक प्राप्त किये है. स्कूल के प्रधान निदेशक कबिता अग्रवाल ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को उनकी सामूहिक मेहनत और समर्पण के लिए हार्दिक बधाई दी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परिणाम चाहे जो भी हो, उन्हें प्रत्येक छात्र की दृढ़ता और सीखने के प्रति प्रतिबद्धता पर गर्व है.




