• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 21, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, स्वर्णरेखा में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना, आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए शेल्टर होम किए गए तैयार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : पिछले दो दिनों से हुई लगातार बारिश तथा चांडिल डैम के 9 गेट आज सुबह में खोले जाने के कारण जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने पदाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं. 12 बजे तक जारी रिपोर्ट के मुताबिक आदित्यपुर ब्रिज साइट के पास खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है वहीं स्वर्णरेखा में भी लगातार जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को शेल्टर होम में सारी सुविधा दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया है. इस क्रम में एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी के साथ खरकई व स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों का निरीक्षण कर राहत बचाव संबंधी कार्यों का जायजा लिया तथा शेल्टर होम का भी निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. आज सुबह से ही नदी के तटीय इलाकों में संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी लगातार कैम्प करते हुए लोगों को नदी तट की तरफ नहीं जाने को लेकर आगाह कर रहे हैं. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी जमशेदपुर सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी घाटशिला तथा अन्य सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी लगातार नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों को जलस्तर बढ़ने को लेकर जागरूक करते हुए सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं ताकि किसी तरह से जानमाल का नुकसान नहीं हो.

उपायुक्त सूरज कुमार के द्वारा राहत सामग्री एवं राशन पैकेट्स तैयार रखने के साथ ही निचले / तटीय क्षेत्र मे रहनेवाले लोगों को लगातार माइंकिंग से वस्तुस्थिति से अवगत कराते रहने का निर्देश दिया गया है. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को बीडीओ जमशेदपुर एवं कार्यपालिका पदाधिकारी जुगसलाई नगरपालिका के साथ समन्वय स्थापित करने, अपर उपायुक्त को मानगो क्षेत्र तथा एसडीएम धालभूम को जेएनएसी पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. उप विकास आयुक्त, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी व जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जिला उपायुक्त ने भोजन के पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिये हैं. उपायुक्त ने निदेशक डीआरडीए एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को एनडीआरएफ एवं टाटा स्टील सीएसआर समूह के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को संपादित करने एवं तीरपाल तैयार रखने का निर्देश दिये हैं. साथ ही निदेशक एनईपी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला को घाटशिला अनुमंडल में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश पूर्व में ही जारी किए गए हैं. उपायुक्त के द्वारा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे नदी किनारें के क्षेत्रों में नहीं जाएं तथा जिला प्रशासन द्वारा घोषणा किए जाने पर शेल्टर कैम्प में चले जाये, ताकि किसी तरह से जानमाल की क्षति न हो.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी
खबर

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

June 21, 2026
jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग
खबर

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

June 21, 2026
jamshedpur rural sports -हलुदबनी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मार्डी एंड मार्डी की टीम चैंपियन
खबर

jamshedpur rural sports -हलुदबनी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मार्डी एंड मार्डी की टीम चैंपियन

June 21, 2026
Next Post

Jamshedpur : मेडिकल कॉलेजों में यूजी व पीजी में ओबीसी व ईडब्ल्यूएस को आरक्षण दिये जाने पर जमशेदपुर भाजपा ओबीसी मोर्चा में हर्ष, साकची गोलचक्कर पर लड्डू बांटे

jamshedpur-sdo-mgm-inspection- एसडीओ ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, कोरोना फैलाव को कम करने के लिए इजाद तकनीक का लाइव डेमो, सुरक्षित रखने में होगी सहूलियत

jamshedpur-gang-rape-परसुडीह में 18 साल की आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप, 6 लड़कों ने दो घंटे तक लड़की के साथ की अमानवीय हरकत, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया, छापामारी तेज

jamshedpur-gang-rape-परसुडीह में 18 साल की आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप, 6 लड़कों ने दो घंटे तक लड़की के साथ की अमानवीय हरकत, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया, छापामारी तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

jamshedpur rural sports -हलुदबनी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मार्डी एंड मार्डी की टीम चैंपियन

jamshedpur rural- गालूडीह के स्कूलों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने किया योगाभ्यास, नियमित योग पर दिया गया जोर

jamshedpur mango attack- मानगो में रंगदारी नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट कर पैर तोड़ा, लॉकेट छिनतई का आरोप, चार के खिलाफ मामला दर्ज, कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत, केस उठाने का बनाया जा रहा दबाव

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

jamshedpur rural sports -हलुदबनी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मार्डी एंड मार्डी की टीम चैंपियन

jamshedpur rural- गालूडीह के स्कूलों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने किया योगाभ्यास, नियमित योग पर दिया गया जोर

jamshedpur mango attack- मानगो में रंगदारी नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट कर पैर तोड़ा, लॉकेट छिनतई का आरोप, चार के खिलाफ मामला दर्ज, कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत, केस उठाने का बनाया जा रहा दबाव

jamshedpur ajsu- आजसू पार्टी स्थापना दिवस सह जनाक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, जनाक्रोश रैली में पूर्वी सिंहभूम जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लेंगे भाग

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News