कांड्रा: सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत बुधवार देर शाम कलिया ढाबा के पास सड़क पर बने गड्ढों के कारण एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया. राहगीरों ने उसे उठाकर सड़क से हटाया और दिलीप पोद्दार ने एंबुलेंस और कांड्रा थाना पुलिस को सूचना दी. घायल की पहचान शशोधर कुमार के रूप में हुई, जो बीरबांस के अस्थाई निवासी हैं. उसे तत्काल एंबुलेंस से जमशेदपुर अस्पताल भिजवाया गया. इस मार्ग पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जो चिंता का विषय है.




