जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा निवासी संदीप मुखी ने अदित्यपुर निवासी हिमांशु शेखर पर दो लाख की फिरौती के लिए अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है. इस मामले में संदीप ने हिमांशु शेखर और उसके चालक अमनदीप पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. संदीप के अनुसार वह 26 अक्टुबर से हिमांशु से परिचित है. उसने हिमांशु से एक कार खरीदी थी. इसके लिए उसने हिमांशु को रुपये भी दे दिए पर 15 नवंबर को हिमांशु ने उसे बुलाया और उसे कार से अपहरण कर तीन दिनों तक कार में ही घुमाया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई और उसके घर पर फोन कर दो लाख रुपये की मांग की गई. उसे बिष्टुपुर के एक घर में रखा गया था. वह किसी तरह वहां से भागा और बिष्टुपुर थाना में शिकायत की थी पर पुलिस इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है. संदीप के अनुसार हिमांशु उसे बार बार बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है और जातिसूचक शब्द का भी इस्तेमाल कर रहा है.












