जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड ग्वाला बस्ती की रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. घटना की शिकायत किशोरी के पिता ने मानगो थाने में कर दी है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश की जा रही है. बताते हैं कि घर से किशोरी बाजार जाने के लिए निकली थी. (नीचे भी पढे)
तभी उसका अपहरण कर लिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है.विदित हो कि 16 मार्च को चाकुलिया में नाबालिग का अपहरण हुआ था. चार दिन बाद परिजनों ने थाने में सिंधी के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी तरह जमशेदपुर के कदमा में पांच जनवरी को एक नाबालिग का अपहरण हुआ था. इस मामले में परिजनों ने स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज करायी थी.



