Jamshedpur : कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में सोमवार (31 अगस्त) को व्यापक स्तर पर एकदिवसीय कोविड-19 विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत व्यापक स्तर पर रैपिड एंटीजेंट टेस्ट किट से जांच कर त्वरित पहचान की जायेगी. ताकि संक्रमित मरीजों को तत्काल आइसोलट कर कोरोना के प्रसार को यथासंभव रोका जा सके. इसके लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में शिविर लगाकर लोगों की जांच की जाएगी. इसमें बिरसानगर जोन नंबर 1बी, मानगो, लायंस क्लब, बालीगुमा, रूपनगर सोनारी, रामजनम नगर कदमा, बागुनहातु, लक्ष्मीनगर, बिरसानगर जोन नंबर 5, गोविंदपुर, सिदगोड़ा शामिल है. शिविर में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर इसका लाभ लेने की अपील की गयी है.



















