चाकुलिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती ने चाकुलिया थाना परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है. मौके पर विधायक श्री मोहंती ने कहा कि एक पौधा गुरूजी के नाम अभियान के तहत आज थाना परिसर में पौधरोपण किया गया. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु स्व शिबु सोरेन ने जल,जंगल और जमीन संरक्षण को सदैव अपने संघर्ष का आधार बनाया. (नीचे भी पढ़े)
उनके विचारों को स्मरण करते हुए उनके नाम एक पौधा लगाना पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का एहसास कराता है. विधायक ने पौधरोपण कर क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण संरक्षण करने का आह्वान किया. इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार, गणेश दत्त,झंटू भोल समेत अन्य उपस्थित थे.







