जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा जुगसलाई के कुंवर सिँह चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के अदामकद प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर 1857 के महान क्रांति में उनके अमिट, अदामय साहस और बलिदान को याद किया. इस मौक़े पर प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह ने बताया की बाबू वीर कुंवर सिंह इकलौते ऐसे योद्धा थे जिन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए थे, जिन्होंने दानापुर से लेकर आजमगढ़ तक अंग्रेजो को हराकर वापस छीन लिया था. (नीचे भी पढे)
इसी लड़ाई के क्रम में ज़ब उनके बांये हाथ में गोली लग गयी थी तो उन्होंने अपने ही दांये हाथ से उसको काटकर गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया था ताकि उसका जहर उनके पुरे शरीर में ना फ़ैल जाये. ऐसे महान योद्धा को याद कर उनके बलिदान को हम विजय उत्सव के रूप में मनाते है. इस मौक़े पर मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह, प्रदेश मंत्री महेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह, श्रीकांत सिंह, संतोष सिंह, शुभम सिंह, देवांशु शेखर, रौनक सिसोदिया, रवि शंकर सिंह, सदानंद सिंह, अभिजीत सिंह, मोनू सिंह एवं आदि उपस्थित थे.











