जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की महिला इकाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह सामूहिक होली मिलन धूमधाम के साथ आयोजित हुआ. छोटा गोविंदपुर के किंग होटल में आयोजित उक्त समारोह में सभी क्षत्राणियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के दिशा निर्देश में एवं जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, प्रदेश सचिव चंदा सिंह राजपूत उपस्थित थीं. इस अवसर पर महिला सम्मान समारोह के अंतर्गत वकील सुधा सिंह को उनके सामाजिक कार्यों के लिए तथा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष विभा सिंह को पंचायत चुनाव में अपना परचम लहराने एवं उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

गीत संगीत के रंगारंग कार्यक्रम में कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह तथा उनकी टीम ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी. बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शोभा शीलू सिंह, पूनम, सोनी सिंह, कंचन सिंह, बिंदु सिंह, संगीता सिंह, पूनम सिंह (टेल्को), पूनम सिंह (बिरसानगर), किरण सिंह, राजरानी सिंह, नीता सिंह, सरोज सिंह, निशा सिंह, विभा सिंह आदि उपस्थित रहीं.




