जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ मानगो की चारों इकाइयों का संयुक्त वनभोज आयोजित किया गया. इस आयोजन की तैयारी मे मुख्य रूप से जेपी सिंह, अजीत सिंह, विनोद सिंह, उमाकांत सिंह, श्याम सिंह और आजाद सिंह विगत एक महीने से लगे हुए थे. इस आयोजन में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरयू राय जी, संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, डॉक्टर कविता परमार, मंजू सिंह, नंद कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, अभय सिंह, मंटू सिंह, अरविंद सिंह, वाईपी सिंह, उपेंद्र सिंह मस्तान, अविनाश सिंह राजा, विमल सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून समाज में भ्रामक स्थिति पैदा कर रहा है. इस कानून को सरकार को सुधारने की जरूरत है. आयोजन के दौरान महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया. विधायक श्री राय एवं शंभूनाथ सिंह का पगड़ी पहनाकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। झारखंड क्षत्रिय संघ के सभी संरक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया. इनके अलावा संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी के साथ-साथ सभी इकाइयों के अध्यक्षों का भी अंग वस्त्र से स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
महिला केंद्रीय पदाधिकारी एवं सभी इकाइयों की अध्यक्ष को भी अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही, चारों इकाइयों के कई बुद्धिजीवियों को भी अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का विषय प्रवेश अजीत सिंह ने कराया. इस पारिवारिक मिलन समारोह में 5000 से ज्यादा लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें युवा, वृद्ध, महिला और बच्चे भी शामिल रहे. आयोजन में बच्चों के लिए अनेक खेलकूद की भी व्यवस्था की गई थी. वहीं महिलाओं के लिए भी कई मनोरंजक कार्यक्रम रखे गए. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान नशा मुक्ति पर संकल्पित समाज बनाने का प्रण लिया गया. विधायक श्री राय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी परिवारों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर प्राप्त होता है. झारखंड क्षत्रिय संघ ने पूरे देश में अपनी पहचान बना ली है. इसका श्रेय अध्यक्ष जी की पूरी टीम को जाता है. इस अवसर पर झारखंड क्षत्रिय संघ के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया. प्रत्येक वर्ष 4000 कैलेंडर बना कर समाज के लोगों के बीच वितरित किया जाता है. यह पुरा आयोजन समारोह मे जमशेदपुर के सभी इकाइयों से लोग उपस्थित रहे.




