जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के द्वारा प्रभा सिंह के नेतृत्व में बिस्टुपुर में एक शोकसभा का आयोजन कर राजपूत करणी सेना के मुख्य संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर प्रभा सिंह ने कहा कि कालवी साहब अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के भी वरीय संरक्षक थे और इस संगठन को उन्होंने समय समय पर अपना मार्गदर्शन दिया .(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि कालवी साहब लम्बे समय से बीमार चल रहे थे जिस कारण 4 दिनों पूर्व उनका स्वर्गवास हो गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरांगना प्रभा सिंह, सरोज सिंह, मंजू सिंह, ज्ञानती सिंह, पूनम सिंह, रिंकू सिंह, कंचन सिंह, पूर्णिमा सिंह, नीलम सिंह, माला देवी, मोनिका सिंह, संगीता सिंह, आदि उपस्थित थी .



