जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी व राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान का 676वां नेत्र शिविर सोमवार को मरीजों की आंखों की जांच एवं चश्मा प्रदान कर उन्हें विदा किये जाने के साथ संपन्न हो गया. द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से टाटा पिगमेन्टस के सीएसआर के तहत शिविर का आयोजन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

बागबेड़ा स्थित राममनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर में जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनकी टीम के चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों ने आज ऑपरेशन कराये 18 मरीजों की आंखों की अंतिम रूप से जांच की व उन्हें आवश्यक दवा व चश्मे प्रदान किये. इस अवसर पर रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार ने नेत्र रोगियों को आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर उपस्थित रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी, का 677वां नेत्र शिविर रचना हेल्थ केयर फाउंडेशन के सहयोग से स्व रचना नरेडी की पुण्य स्मृति में 25 से 27 मार्च राममनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित होगा. शिविर का संयोजन रेड क्रॉस के पेट्रॉन व पूर्व उपाध्यक्ष सज्जन नरेड़ी तथा उनके पुत्र राहुल नरेड़ी द्वारा किया जायेगा.



