• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur kurmi samaj – चांडिल एसडीओ ने स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो को कहा फर्जी, कुड़मी समाज के युवाओं में आक्रोश, सरायकेला से लेकर जमशेदपुर तक शुरू हुआ विरोध, फूंका पुतला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर/ सरायकेला: चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा द्वारा सरकारी पत्र जारी कर स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो को ” फर्जी रघुनाथ महतो” कहने से कुड़मी समाज में आक्रोश व्याप्त है. झारखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा के कुडमियों द्वारा एसडीओ रंजीत लोहरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही हैं. वहीं, बुधवार की शाम जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर कुड़मी समाज के युवाओं द्वारा एसडीओ रंजीत लोहरा का पुतला फूंका गया. युवा नेता प्रणब महतो के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर में एसडीओ चांडिल रंजीत लोहरा का पुतला दहन किया गया. इस दौरान एसडीओ रंजीत लोहरा हाय- हाय, रंजीत लोहरा मुर्दाबाद, रंजीत लोहरा पर हेमंत सरकार कार्रवाई करो, शहीद रघुनाथ महतो अमर रहे इत्यादि नारेबाजी की गई. इस दौरान प्रणब महतो ने कहा चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा ने देश के स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो जी को लेकर अपने पत्र में “फर्जी” शब्द का उल्लेख कर वीर शहीद का अपमान किया है. शहीद रघुनाथ महतो का अपमान कुड़मी समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि हम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनसे मांग करते हैं कि अविलंब एसडीओ रंजीत लोहरा को निलंबित किया जाए. (नीचे भी पढ़ें)

कुड़मी सेना के अध्यक्ष विशाल महतो ने कहा कि कुड़मी समाज ऐसे ओछी मानसिकता रखने वाले पदाधिकारी को झारखण्ड के किसी कोने में बर्दाश्त नहीं करेगी. राज्य सरकार अविलंब एसडीओ रंजीत लोहरा को सस्पेंड करें और न्यायिक प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें, अन्यथा कुड़मी समाज सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए तैयार है. पुतला दहन में सपन महतो, लखन महतो, संजय महतो, दिवाकर महतो, विशाल महतो, देबदीप महतो, सपन महतो, विष्णु देव महतो, विकास महतो, जयप्रकाश महतो, देव महतो, आकाश महतो, विजय महतो, पीडी महतो, हितेश महतो, बाजीनाथ महतो आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इधर आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो और कुड़मी सेना झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चांडिल अनुमंडल कार्यलय में अनुमंडल पाधिकारी रंजीत लोहरा से वार्ता करने पहुंचे. जहां आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो द्वारा फ़ोन पर अनुमंडल पदाधिकारी से बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि वे कार्यालय के कार्य से रांची में है. एसडीओ ने कल 23 मार्च अपने कार्यालय में सुबह 11 बजे कुड़मी प्रतिनिधियों से वार्ता करने पर सहमति दी. इस दौरान हरमोहन महतो ने लोगों से अपील की है कि कल, गुरुवार को सभी समाज के लोग चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. इस दौरान कुड़मी समाज के लोगों ने चांडिल अनुमंडल कार्यालय के समक्ष अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं, राज्य सरकार से एसडीओ रंजीत लोहरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. दअरसल, कल 21 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने कार्यालय आदेश जारी कर नीमडीह के घुटियाडीह में मनाए गए स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो को “फर्जी” करार दिया है, इस तरह से एसडीओ रंजीत लोहरा ने न केवल देश के एक महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया, बल्कि रघुनाथ महतो को मानने तथा पूजने वाले लोगों को आहत किया है. एसडीओ रंजीत लोहरा ने कार्यालय आदेश पर स्पष्ट रूप से “फर्जी रघुनाथ महतो” लिखा है. वहीं, नीमडीह के घुटियाडीह में आयोजित रघुनाथ महतो जयंती के कार्यक्रम में आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा नीमडीह थाना प्रभारी को आदेश जारी किया है. उक्त पत्र के सार्वजनिक होने के बाद लोग एसडीओ रंजीत लोहरा के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं और विरोध जता रहे हैं. विशेष रूप से कुड़मी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार को एसडीओ रंजीत लोहरा से मुलाकात करने पहुंचे कुड़मी समाज के लोगों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एसडीओ रंजीत लोहरा के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान बिशाल महतो ने कहा कि देश के सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो को चांडिल एसडीओ द्वारा निर्गत पत्र में शहीद रघुनाथ महतो को फर्ज़ी लिखा गया है. एक सरकारी पदाधिकारी द्वारा देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी को अपमानित किया गया है जो कुड़मी सेना बर्दाश्त नही करेगी. जल्द से जल्द लिखित रूप में माफी मांगे अन्यथा एसडीओ के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा.
कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि ऐसे सरकारी पदाधिकारी को सरकार तत्काल बर्खास्त करें. जब उनकी जयंती पर लाखों लोगों ने एवं झारखण्ड, बंगाल और देश भर के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी तो एसडीओ द्वारा इस तरह का कार्यालय आदेश निकालना शहीदों के प्रति असम्मान का भाव दिखाता है. बताया जा रहा है कि कुड़मी समाज द्वारा एसडीओ रंजीत लोहरा के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दायर किया जाएगा. साथ ही राज्य सरकार से उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की जाएगी. मौके पर संजय महतो, देवाशीष महतो, देवदीप महतो, विकाश महतो, बिष्णु देव महतो, जय प्रकाश महतो, शजय महतो, प्रशांत महतो, रक्षित महतो, पीडी महतो, बिजय महतो, प्रवीण महतो, केडी महतो एवं भारी संख्या से समाज के लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

जानें क्या है पूरा मामला : दअरसल, 21 मार्च को एसडीओ रंजीत लोहरा ने नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा नीमडीह थाना प्रभारी को लिखित आदेश जारी कर कहा था कि नीमडीह के घुटियाडीह गांव में “फर्जी रघुनाथ महतो” जयंती मनाने की तैयारी है. इसको लेकर सुभाष सिंह एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा अनुमंडल कार्यालय में आवेदन किया गया है. वहीं, एसडीओ रंजीत लोहरा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था. एसडीओ रंजीत लोहरा के आदेशानुसार नीमडीह पुलिस घुटियाडीह गांव पहुंची थी और आयोजकों से कार्यक्रम बंद कराने का प्रयास किया था. बताया जाता है कि पुलिस ने आयोजकों के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी थी, हालांकि, चेतावनी के बावजूद रघुनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी गई थी और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ था. परंतु, इधर एसडीओ रंजीत लोहरा के “फर्जी रघुनाथ महतो” वाले पत्र के सार्वजनिक होते ही चारो ओर विरोध के स्वर सुनाई देने लगी हैं और एसडीओ रंजीत लोहरा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग हो रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)

एसडीओ ने मांगी माफी : हालांकि विरोध के स्वर उठते ही एसडीओ रंजीत लोहरा ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है. जिसमें उन्होंने “फर्जी” शब्द का प्रयोग ग्रामीणों द्वारा किए जाने का हवाला दिया है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर ग्रामीणों की गलती को सरकारी पत्र पर इंगित करना वह भी शहीद के नाम के आगे कहां तक जायज है, यह समझ से परे है. जो यह दर्शाता है कि राज्य में सरकारी अधिकारी कितने बेलगाम हो चुके हैं. जिन्हें ग्रामीणों की भाषा और सरकार की भाषा में फर्क समझ में नहीं आता.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

June 13, 2026
Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे
खबर

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

June 13, 2026
saraikela gamharia accident- गम्हरिया में सड़क हादसा, अनियंत्रित इनोवा पोल से टकरायी, कार पर सवार लोग घायल, इनोवा क्षतिग्रस्त
खबर

saraikela gamharia accident- गम्हरिया में सड़क हादसा, अनियंत्रित इनोवा पोल से टकरायी, कार पर सवार लोग घायल, इनोवा क्षतिग्रस्त

June 13, 2026
Next Post

tata steel leader award - टाटा स्टील को सीपीडी से मिला 2022 'सप्लायर एंगेजमेंट लीडर' सम्मान, अपनी मूल्य श्रृंखला में जलवायु कार्रवाई के स्तर को उन्नत बनाने के लिए पिछले चार वर्षों में तीसरी बार लीडरशीप का मिला सम्मान

Jharkhand bokaro police brutality - बोकारो में चेकिंग में ट्रिपल लोडिंग के साथ पकड़ाया युवक, थाना प्रभारी ने युवक को बेरहमी से पीटा, देखें-video

tata steel canteen - टाटा स्टील के सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी ने दी एचआरएम स्टील को विदाई, जीपी मिश्रा बोले-कैंटीन में निरंतर सुधार की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

saraikela gamharia accident- गम्हरिया में सड़क हादसा, अनियंत्रित इनोवा पोल से टकरायी, कार पर सवार लोग घायल, इनोवा क्षतिग्रस्त

Jharkhand vidya bharti training completed : रांची में विद्या भारती का नवीन आचार्य, स्थायित्व आचार्य व कार्यालय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, समापन समारोह के मुख्य वक्ता ने कहा – आचार्य समाज का नेतृत्व कर्ता

jamshedpur yog day : लक्ष्मीनारायण मंदिर में होगा भव्य योग दिवस कार्यक्रम, क्रीड़ा भारती और कोशिश एक मुस्कान लाने की और मंदिर समिति की हुई बैठक

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

saraikela gamharia accident- गम्हरिया में सड़क हादसा, अनियंत्रित इनोवा पोल से टकरायी, कार पर सवार लोग घायल, इनोवा क्षतिग्रस्त

Jharkhand vidya bharti training completed : रांची में विद्या भारती का नवीन आचार्य, स्थायित्व आचार्य व कार्यालय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, समापन समारोह के मुख्य वक्ता ने कहा – आचार्य समाज का नेतृत्व कर्ता

jamshedpur yog day : लक्ष्मीनारायण मंदिर में होगा भव्य योग दिवस कार्यक्रम, क्रीड़ा भारती और कोशिश एक मुस्कान लाने की और मंदिर समिति की हुई बैठक

jamshedpur photographer association : जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने पटमदा में ‘फोटो वॉक’ का किया सफल आयोजन, फोटोग्राफी की बारीकियां फोटोग्राफरों ने सीखी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News