जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर फ्लाइओवर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर घायल हो गया. घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी आमिर के रूप में हुई है. आमिर ने कैमरे पर बयान देने से इनकार किया, लेकिन ऑफ कैमरा उसने बताया कि डिमना चौक से आगे बालीगुमा जाने वाली सड़क पर फ्लाइओवर निर्माण का कार्य चल रहा है. इसी दौरान सड़क किनारे खोदे गए लगभग 4 से 5 फीट गहरे गड्ढे में वह अनियंत्रित होकर गिर गया. हादसे में उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. (नीचे भी पढ़ें)

बताया गया कि आमिर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है. वह डिमना क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पिछले 5 से 6 महीनों से फ्लाईओवर निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा है. फिलहाल उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है.














